देश के टॉप वैल्यूड सेलिब्रिटी लिस्ट में विराट फिर पहले नंबर पर, धोनी की ब्रांड वैल्यू में 69% की बढ़ोतरी

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने 2021 में टॉप वैल्यूड सेलिब्रिटी के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। 

हालांकि, उनकी ब्रांड वैल्यू लगभग 22% गिरकर 18.57 करोड़ डालर (करीब 1400 करोड़ रुपए) हो गई है।

साल 2020 में यह 23.77 करोड़ डॉलर (करीब 1800 करोड़ रुपए) थी। यानी ब्रांड वैल्यू में करीब 400 करोड़ की कमी आई है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 3.2 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ 13वें नंबर पर हैं

जबकि महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 4.74 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन के साथ 11वें नंबर पर हैं।

भारत के एक अन्य पूर्व कप्तान एमएस धोनी 2021 में अपने ब्रांड वैल्यू में 69% की बढ़ोतरी के साथ 6.12 करोड़ डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

69% की बढ़ोतरी के साथ धोनी 5वें नंबर पर

विराट के बाद दूसरा स्थान एक्टर रणवीर सिंह का है। रणवीर की ब्रांड वैल्यू 15.83 करोड़ डॉलर (करीब 1400 करोड़ रुपए) है। रणवीर सिंह ने अक्षय कुमार को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया।

अक्षय को पछाड़ रणवीर दूसरे नंबर पर

अक्षय कुमार अब 13.96 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

अभिनेत्री आलिया भट्ट 6.81 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ 2020 से दो स्थान ऊपर उठकर चौथे स्थान पर आ गई है। 

आलिया भट्ट चौथे स्थान पर पहुंची

aaliya bhat

रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में टॉप 20 हस्तियों की कुल ब्रांड वैल्यू 1.2 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में 12.9% ज्यादा है।

शटलर पीवी सिंधु ने भी शीर्ष 20 की लिस्ट में प्रवेश किया है। स्विस ओपन का खिताब जीतने वाली सिंधु को 2.2 करोड़ डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ 20वां स्थान मिला है। 

पीवी सिंधु पहली बार टॉप 20 में

टॉप 20 हस्तियों की सूची में, 5 खेल बिरादरी से हैं और बाकी बॉलीवुड और अन्य एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हैं।