North korea history in hindi: North korea दुनिया का दुनिया का सबसे रिज़र्व देश है क्योंकि यह दुनिया से बहुत सीमित सम्बन्ध रखता है और अपने पिछले कुछ सालों में यह अपने परमाणु परीक्षणों की वजह से खतरा भी बना हुआ है | हालाँकि ऐसा नहीं है कि उत्तरी कोरिया पूरी तरह से दुनिया के किसी भी देश के साथ कोई सम्बन्ध नहीं रखता है क्योंकि चीन और रूस के साथ कुछ व्यापारिक साझेदारियां भी है | North Korea के बारे में living rules या laws जानने के लिए आप यंहा क्लिक कर एक पोस्ट पढ़ सकते है और आज हम North korea history के बारे में बात करेंगे तो चलिए जानते है कि दुनिया का एक ऐसा देश जिसमे सालों से राजवंश कायम है कैसे बना होगा –

North Korea history in Hindi
North korea और south korea हमेशा से दो अलग देश नहीं थे जब ताकि कि 1910 में जापान ने कोरिया प्रायद्वीप पर अपना कब्जा नही कर लिया और उसके बाद अगले 35 सालों तक यह देश जापान के सैन्य शासन के अंतर्गत ही रहा जब तक World War 2 में जापान हार नहीं गया और उसके बाद korea के south इलाके को US ने अपने कब्जे में ले लिया वन्ही russia ने north के इलाके को अपने कब्जे में ले लिया | उसके बाद 1946 में कम्युनिज्म की कोरिया में हुई और Kim Il-sung ने अपनी एक पार्टी बनाई जिसका लीडर उन्हें चुन लिया गया और 1948 में कोरिया के नार्थ के हिस्से से रूस के सैनिक चले गये | वन्ही साउथ कोरिया का हिस्सा जो अमेरिका के कब्जे में था वो साउथ कोरिया के तौर पर अलग देश बन गया जो बाद में कोरियाई युद्ध की भी वजह बनी |
इसके बाद 1950 में रूस से समर्थित North korea की सेना ने दक्षिणी कोरिया पर हमला कर दिया और कोरियाई क्षेत्र में फिर से अशांति उत्पन्न हो गयी थी और इस युद्ध के परिणाम स्वरुप 25 लाख से ज्यादा लोग मारे गये | जुलाई 1953 में एक शांति समझोते पर हस्ताक्षर हुए जिसके बाद युद्ध विराम हुआ और दोनों देशो के बीच एक 4 किमी चौड़ा एक demilitarized zone बन गया जो दोनों देशो को अलग करता है | अभी यह इलाका एक तरह से वन्य जीवों के रहने का घर बन गया है | एक तरह से यह इलाका अब तरह तरह के पंछियो और जंगली जानवरों को रहने के लिए सरंक्षण प्रदान करता है |
1948 में Joseph Stalin के समर्थन से बनी north korea की सरकार में Kim Il-sung ने अपने जीवित रहने तक north korea पर शासन किया और उसके बाद उनके परिवार के लोग ही सत्ता में आये और यह राजवंश आज तक भी इसी तरह चल रहा है | आसान शब्दों में कहे तो उत्तरी कोरिया के बनने के बाद से ही केवल एक परिवार ने ही इस पर शासन किया है | कमाल की बात तो ये है कि देश के संविधान में इस बात के लिए संशोधन किया गया ताकि Kim Il-Sung को अनंतकाल के लिए देश का leader घोषित किया जा सके और देश के संविधान के अनुसार यह है भी | आज भी Kim Il-Sung को देश के सुप्रीम लीडर की तरह समझा जाता है और बच्चो को यह बताया जाता है कि वो इस हद तक चमत्कारी थे कि मौसम तक को कण्ट्रोल में कर सकते थे और आज भी Kim Il-Sung के जन्मदिन और मौत के दिन को national holidays के तौर पर मनाया जाता है |
Kim Jong-Un जो कि वर्तमान राजा है north कोरिया का , के chaina और russia के साथ रिलेशनशिप अच्छे रहे है और वन्ही अमेरिका को वह अपना दुश्मन मानता है जिसकी वजह से जब जब वह कोई परमाणु परीक्षण करता है तो अमेरिका को उकसाने में कोई कसर नहीं रखता है | चीन और रूस के साथ यह व्यापारिक सम्बन्ध चीन और रूस के लिए फायदेमंद है ही साथ ही यह North Korea के लिए भी अहम् है | साथ ही अगर आप North korea जाना चाहते है तो आपको पहले बीजिंग यानि के चीन जाना होगा और उसके बाद आप north korea में जा सकते है अगर जाना चाहते है तो और या अगर आपकी हिम्मत होती है तो ?
तो ये है North korea history in hindi और इस बारे में अधिक जानकरी या किसी सवाल के लिए आप हमे ईमेल कर सकते है और हमसे Hindi history updates regular पाने के लिए आप हमे फेसबुक पर follow कर सकते है या फ्री ईमेल सब्सक्रिप्शन भी ले सकते है |
इसे भी पढ़ें : युद्ध के बाद बने साउथ कोरिया का इतिहास जानिये