Hampi History In Hindi : Hampi एक छोटा सा शहर और मंदिरों का शहर है जो यूनेस्को के घोषित उन जगहों की सूची में आता है जो विश्व धरोहर है | यंहा बहुत से स्मारक है जो ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है | भारत के उत्तरी कर्नाटक में एक प्राचीन शहर विजय नगर के खंडहरों में यह स्थित है| यह बंगलोर से 353 और bellary से 74 किलोमीटर दूर स्थित है | चलिए hampi history के बारे में कुछ और बातें जानते है और इसके ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में भी हम बात करेंगे –
कर्नाटका के प्राचीन शहर हम्पी का इतिहास जानिए ( Hampi history in hindi )
हम्पी के बारे में बात करें तो यह एक हिन्दू राज्य विजयनगर की राजधानी था | यह तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है | हालाँकि अब यह जगह उतनी तो ठीक हालत में नहीं है जितना दूसरे कुछ ऐतिहासिक इमारतें है बल्कि यंहा केवल अवशेष ही बचे है जिस से hampi के बारे में कुछ जाना जा सकता है |
हाँ लेकिन एक महत्वपूर्ण बात है जिसकी ओर आपका ध्यान जाना चाहिए वो यह है कि बचे खुचे इन खंडहरों को देखकर लगता है कि एक समय में यंहा एक अच्छी खासी विकसित सभ्यता निवास करती होगी | यंहा हर साल हजारों की संख्या में देश और विदेश से लोग जो इतिहास में रूचि रखते है देखने के लिए यंहा आते है |
Hampi में कुछ कमाल के स्मारक है लेकिन विठाला मंदिर सबसे शानदार देखने लायक है जिसके मुख्य हॉल में 56 खम्बे लगे है जिन्हें अगर आप थपथपाएं तो संगीत जैसी ध्वनी पैदा होती है | मंदिर के पूर्वी हिस्से में मशहूर शिला रथ है वो वाकई में उस दौर में चला करता और इसके पहिये पत्थर के हुआ करते थे | सम्राट अशोका के शिलालेखों से यह जानकारी मिलती है कि Hampi क्षेत्र 3 शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान मौर्य साम्राज्य का हिस्सा था। यंहा से खुदाई में दूसरी शताब्दी ई पू के ब्राह्मण शिलालेख और मिटटी की बनी मुहर भी प्राप्त हुई है |
जानकार मानते है कि विजानगर के राजाओं के यंहा कब्जे से पहले Hampi शायद कांपिलियों के हाथों में था, जो अब हम्पी से 19 किमी पूर्व में एक छोटा सा शहर है। 1343 से 1565 तक विजयनगर साम्राज्य की राजधानी के सबसे अच्छे इलाकों में से एक हम्पी था, जब इसे डेक्कन मुस्लिम संघ द्वारा घेर लिया गया था। Hampi को अपनी रणनीतिक स्थान के कारण चुना गया था, जो एक तरफ तंगभद्रा नदी से घिरा हुआ था और अन्य तीन तरफ से बचाव वाली पहाड़ियों से घिरा हुआ था।
1800 में स्कॉटलैंड के कर्नल कॉलिन मैकेन्ज़ी ने भारत की पहली सर्गेयर जनरल के रूप में हम्पी के खंडहर का सर्वेक्षण किया था। Hampi ऐतिहासिक और वास्तुकला की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यंहा के पत्थरों का जैन देवताओं की मूर्तियाँ बनाने के लिए व्यापक तौर पर उपयोग किया गया है | इस्लामिक क्वार्टर, जिसे कभी मूरिश क्वार्टर कहा जाता है, Malyavanta पहाड़ी और Talarigatta गेट के उत्तरी ढलान के बीच स्थित है। पुरातत्वविदों के अनुसार, राजा के अदालत के वरिष्ठ अधिकारियों और सैन्य अधिकारी इस क्षेत्र में रहते थे।
तो ये है hampi history in hindi और इस बारे में अधिक जानकारी या सलाह के लिए आप हमे ईमेल कर सकते है और हमसे hindi history updates पाने के लिए आप हमे फेसबुक पर फॉलो कर सकते है या फिर नीचे दिए गये घंटे के निशान पर भी क्लिक कर सकते है |
यह भी पढ़ें : अशोक काल में निर्मित साँची स्तूप का इतिहास जानिए