सबसे बड़ी मछली ब्लू व्हेल का इतिहास जानिए | Blue whale history in hindi

Blue whale history in hindi :  Blue whale के बारे में जानने का विचार आपको आया होगा क्योंकि अभी हाल ही में कुछ बच्चो की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार माने जा रहे एक गेम का नाम भी ब्लू व्हेल है और इस वजह से हो सकता है कुछ लोगो को इस बारे में जानने की इच्छा हो तो चलिए आज हम धरती पर पाए जाने वाले सबसे बड़े जीव Blue whale fish के बारे में कुछ बात करते है और इसके इतिहास के बारे में भी जानते है |

सबसे बड़ी मछली ब्लू व्हेल का इतिहास जानिए | Blue whale history in hindi
Blue whale history in Hindi

Blue whale history in Hindi

Blue whale असल में दुनिया का सबसे बड़े जीव है जो आज तक खोजा गया है जो अभी भी अपने जीवन चक्र को कायम रखते है क्योंकि हो सकता है आप कहने लगे ,कि नहीं हमें सुना था कि डायनासोर इस से भी बड़े हुआ करते थे | तो ऐसा है कि वो तो अब रहे नहीं तो हम कह सकते है कि आज की डेट में अगर कोई सबसे बड़ा जीव धरती पर विद्यमान है तो वह blue whale ही है |

हालाँकि इसकी कई सारी प्रजातियाँ होती है जिसमे स्पर्म व्हेल, किलर व्हेल, पायलट व्हेल, बेलुगा व्हेल आदि शामिल है लेकिन फिर भी Blue whale सबसे बड़ी है और इसकी विशालकाय होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लंबाई 115 फुट और वजन 150 से 170 टन तक हो सकती है |

वैज्ञानिक यह मानते है कि Blue whale का अस्तित्व मानव सभ्यता के पहले का है और यह करीब 5 करोड़ साल से भी अधिक समय से अस्तित्व में है | दूसरे स्तनधारियों की whale fish भी हवा में साँस लेती है और इसका गरम खून होता है और साथ ही यह एक समय में एक ही बच्चे को जन्म देती है | यह बच्चो को दूध भी पिलाती है जो बहुत गाढा होता है | 

Also Read :   मारकोनी द्वारा आविष्कृत रेडियो के इतिहास को जानिए | Radio History In Hindi

इसमें रीढ़ और हड्डियाँ भी होती है और इसके अलावा एक खास बात ये है कि इसका दिल चार चेम्बर वाला होता है जो किसी car के जितना बड़ा हो सकता है | साँस लेने के समय हवा के साथ पानी भी चला जाता है जिसे यह बाद में पानी के एक बड़े फव्वारे की तरह बाहर छोड़ देती है | इतनी भारी होने के बाद भी Blue whale समंदर में करीब 48 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से तैर सकती है |

अन्धाधुंध शिकार की वजह से इनकी संख्या में काफी तेजी से कमी आ गयी थी जिसकी वजह से इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन ने इसके व्यावसायिक शिकार पर पूरी तरह से पाबन्दी लगा दी थी जिसकी वजह ऐसा लगने लगा है कि हो सकता है आने वाले दिनों में फिर से इनकी संख्या में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिले लेकिन वो तो तब ही संभव होगा जब यह प्रतिबन्ध पूरी तरह से प्रभावी हो |

तो ये है blue whale history in hindi और इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हमे ईमेल कर सकते है साथ ही हमारी वेबसाइट से history updates पाने के लिए फेसबुक पर हमे follow कर सकते है या फ्री ईमेल सब्सक्रिप्शन ले सकते है |

Also Read : हिंदी सिनेमा जगत का शानदार इतिहास जानिये

Rate this post

ReadHindiMei: We provides interesting aricles in Hindi on various topics like Entertainment, Festivals, Education, Shayari,Quotes, Science, Technology etc.

Leave a Comment