छात्र संगठन एबीवीपी के इतिहास के बारे में जानिए | ABVP History in hindi

ABVP के बारे में अपने Newspapers या टीवी में सुना होगा और आप जानते है कि यह एक छात्र संगठन है और अभी पिछले दिनों हुई कुछ घटनाओं जैसे कन्हैया कुमार को लेकर हुआ विवाद जिसमे उन्होंने कॉलेज में नारे लगाये थे या गुरमेहर कौर वाले विवाद में भी ABVP का नाम आया था तो चलिए जानते है एबीवीपी के बारे में कुछ और बाते और जानते है ABVP history के बारे में कुछ जानकारियां –

छात्र संगठन एबीवीपी के इतिहास के बारे में जानिए | ABVP History in hindi

ABVP History in Hindi

ABVP का पूरा नाम है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् और यह Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) का ही एक अंग है और इसी संगठन की छात्र इकाई है | यह दुनिया के कुछ सबसे बड़े छात्र संगठनो में से एक है जिसमे 30 लाख से भी अधिक छात्र है और इनकी संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है | यह चूँकि आरएसएस की ही एक इकाई है इसलिए यह RSS के ‘भारतीय जनता युवा मोर्चा ‘ के साथ मिलकर काम करती है और एक तरह से बीजेपी के साथ भी कई तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लेती है | ABVP की स्थापना लगभग 1948 में हुई और ऑफिसियल तौर पर यह  9 July 1949 को रजिस्टर हुई | इसकी स्थापना का मुख्य मकसद था युवाओं को और छात्रों को संगठित करना और उनकी उर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण के लिए उपयोग में लाना |

हालाँकि ABVP का विवादों से गहरा नाता रहा है और शुरुआत के साथ ही 1961 के बाद से कई हिन्दू-मुस्लिम दंगो में संगठन का नाम आया है | हालाँकि 1970 के दशक में एबीवीपी ने उन भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाये जिन्हें दूसरे कम्युनिस्ट छात्र group काफी समय से उठाते चले आ रहे थे लेकिन उसके बाद मुख्य लाइमलाइट जो संगठन को मिली वो तब मिली जब JP Movement का हिस्सा बनने के लिए कई दूसरे छात्र संगठनों के साथ ABVP ने भी हिस्सा लिया | JP मूवमेंट इंदिरा गाँधी की सरकार के खिलाफ शुरू किया गया एक मूवमेंट था जो सामाजिक कार्यकर्त्ता Jayaprakash Narayan ने शुरू किया सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ | उसके बाद ABVP के मेम्बेर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की पहचान और भी बेहतर होने लगी थी |

Also Read :   कर्नाटका के प्राचीन शहर हम्पी का इतिहास जानिए | Hampi History In Hindi

1974 के साल में एबीवीपी के पास करीब 160,000 मेम्बेर्स थे और करीब 790 कैंपस में इन्होने अपनी प्रेसेंस दिखाई और इसके साथ ही बहुत सी फेमस यूनिवर्सिटी में छात्र चुनावों के जरिये उन्होंने अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी | 1983 आते आते संगठन में छात्रो की संख्या 2.5 lac से अधिक हो गयी और 1100 ब्रान्चेस पूरे देश में हो गयी | अब 90 के दशक में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने के बाद से संगठन की लोकप्रियता में बड़ी तेजी से वृद्धि हुई और 2016 तक एबीवीपी के अनुसार उनके 30 लाख से अधिक सदस्य है जिसके अनुसार वो देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है |

ABVP जिन चीजो या एक्टिविटी की वजह से विवादों में या चर्चा में रहा है वो कुछ निम्न है –

  • पुणे में 23 April 2011 rodies के शो के एंकर पर ABVP के सदस्यों ने हमला कर दिया था |
  • 14 April 2012 को एबीवीपी के मेम्बेर्स ने बीफ फेस्टिवल पर अटैक किया जो ओस्मानिया यूनिवर्सिटी में चल रहा था |
  • 24 August 2013 को एक documentry फिल्म ‘जय भीम कामरेड’ की स्क्रीन्निंग के समय ABVP के स्टूडेंट्स ने Film and Television Institute of India, Pune के छात्रों पर हमला कर दिया और उन्हें ‘जय नरेन्द्र मोदी ‘ बोलने पर मजबूर किया |
  • 30 December 2014 में आमिर खान की फिल्म के लिए भी संगठन ने बवाल किया |
  • इसके अलावा FEB 2017 में गुरमेहर कौर के मामले में भी धमकी देने के आरोप संगठन पर लगे |

तो ये कुछ मुद्दे है जिन्हें लेकर एबीवीपी पर समय समय पर आरोप लगते रहे है और इसके अलावा भी बहुत सी सामाजिक घटनाएँ जो राजनीति से जुडी होती है उन्हें लेकर तरह तरह के आरोप प्रत्यारोप होते रहते है |

Also Read :   इन्टरनेट का शानदार इतिहास जानिए क्यों है खास | Internet History In Hindi

तो ये है  ABVP History in hindi और किसी भी तरह के सवाल के लिए आप हमे ईमेल कर सकते है और hindi history updates रेगुलर पाने के लिए आप नीचे दिए लाल रंग के घंटे के निशान पर क्लिक कर सकते है या हमे फेसबुक पर भी follow कर सकते है |

इसे भी पढ़ें : उत्तरी कोरिया के इतिहास के बारे में जानिए

Rate this post

ReadHindiMei: We provides interesting aricles in Hindi on various topics like Entertainment, Festivals, Education, Shayari,Quotes, Science, Technology etc.

Leave a Comment